Breaking News

झारखंड ने एक युवा ऊर्जावान बेटा खोया- पुरेंद्र Jharkhand has lost a young and energetic son- Purendra

​आदित्यपुर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में आज गमगीन माहौल के बीच उनके पौत्र वीर सोरेन का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद घड़ी में राजनीति और सामाजिक जगत के तमाम दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वार्ड 30 के प्रत्याशी पुरेन्द्र नारायण सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 
​शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि एक नौजवान और घर के चिराग का इस तरह असमय चले जाना हृदयविदारक है। हमने एक ऐसे ऊर्जावान युवा को खो दिया है, जो भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता था। इस कमी की भरपाई कभी संभव नहीं है। आगामी नगर निगम चुनाव के नतीजों के बीच पुरेन्द्र नारायण सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार, 27 फरवरी को मतों की गिनती होनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वार्ड 30 की जनता उन्हें जनादेश देती है और वार्ड 32 से उनके छोटे भाई की पत्नी अस्मिता कुमारी को जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो वे जीत का जश्न नहीं मनाएंगे। दिवंगत वीर सोरेन के सम्मान में किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा और ना ही ढोल-नगाड़े बजाए जाएंगे।


0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close