Breaking News

वार्ड 7 से परितोष बेज ने ठोका चुनावी दावा, नामांकन के साथ दिखी जनसमर्थन की ताकत Paritosh Bej stakes his electoral claim from Ward 7, his nomination demonstrates the strength of public support.

#जनमुद्दों को लेकर मैदान में उतरे परितोष बेज, विकास के वादों के साथ मांगा जनता का भरोसा
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या सात में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 7 से प्रत्याशी परितोष बेज ने सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला समाहरणालय पहुंचकर पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा जोश नजर आया। नामांकन के समय परितोष बेज के समर्थन में गणेश चौधरी, सबूज चौधरी, मनोज नायक, विकास मुखर्जी, अनुराग चौधरी, डॉक्टर निर्मल पाल, विष्णु मोरेल, यादव सेन, कृष्णा दास, मास नायक, राजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर परितोष बेज के पक्ष में एकजुटता का संदेश दिया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में परितोष बेज ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य वार्ड 7 की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जलनिकासी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे जनमुद्दे लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं। यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। परितोष बेज ने यह भी कहा कि वे हमेशा आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते आए हैं और आगे भी पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी कार्यशैली अपनाएंगे। नामांकन के साथ ही वार्ड 7 में मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।


0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close