Breaking News

झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ ने डुमरी विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन Jharkhand Animal Husbandry AI Employees Union submitted a memorandum to Dumri MLA Jairam Mahato

जमशेदपुर : विधानसभा सत्र के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो को झारखंड एआई कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा चार सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए अपने आवाज को विधानसभा में चल रहे सत्र में रखने की मांग की है। विधायक टाइगर जयराम महतो ने संघ के सभी पदाधिकारी से उनकी मांगों के साथ सदन में उनकी आवाज को बुलंद करने का आश्वासन दिया। जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार तिवारी ने बताया कि झारखंड एआई कर्मचारी संघ के मांगो को विधायक जयराम महतो द्वारा विधानसभा के पटल पर एक जोरदार आवाज के साथ रखते हुए हमारे मांगो से सरकार को अवगत करवाने का आश्वासन मिला हैं। संघ को जल्द से जल्द उनके मांगो पर सरकार द्वारा विचार करने की आशा है। ज्ञापन सौंपने वालो में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, महासचिव किशोर कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुबोध बड़ाईक, फूल कुमारी, पवन पाण्डेय, अमित कुमार, अभिषेक कुमार आदि शामिल थे।


0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close