Breaking News

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया का त्रिवार्षिक आमसभा रविवार को Chitragupta Mahasamiti Gamharia's Triennial General Meeting on Sunday

गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति की त्रिवार्षिक आमसभा आगामी रविवार, 19 अप्रैल को गम्हरिया स्थित समिति के भवन में होगी। इस बावत जानकारी देते हुए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केएम श्रीवास्तव तथा महासचिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में कमेटी गठन के बाद यह प्रथम आमसभा होगी। इस दौरान समाज के उत्थान,  भवन के जीर्णोद्धार समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने चित्रांश समाज के सभी लोगों से इस त्रिवार्षिक आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील किया है।   इस मौके पर समिति के मुकेश कुमार, महेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
Uploaded Image

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close