जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु( नरवा पहाड़) स्थित डिवाइन मिशन स्कूल के सीबीएसई-2026 के 10वीं कक्षा के परिणाम में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। शत प्रतिशत बच्चे सफल रहे। इस वर्ष विद्यालय में 91.4 प्रतिशत अंक लाकर नाजिया बेगम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान मोहम्मद मफ़्फ़ूज खान रहा जिसने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया जबकि तीसरा स्थान निसत फातिमा को मिला जिसने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य विवेक विशाल ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि शत प्रतिशत परिणाम के लिए शिक्षकों का अथक प्रयास और अभिभावक का सहयोग भी रहा।

0 Comments