Breaking News

बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय: चंपाई Formation of BJP Government in Bengal Certain: Champai

पटमदा : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव सभा का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पश्चिम बंगाल के तालडांगरा में सभा संबोधित करने के बाद मेदनीपुर, बांकुड़ा सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। झारखंड के दिग्गज नेताओं का लगातार बंगाल दौरा जारी है। गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बंगाल दौरा से लौटने के दौरान पटमदा में कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के साथ एक होटल में चाय पीने के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय हो गया हैं।पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी सरकार की गुंडागर्दी से त्रस्त हो चुकी हैं। बंगाल में भाजपा की नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर जनता भाजपा की सरकार बनाने का मूड बना चुकी हैं। इस दौरान भाजपा नेता सह पार्षद प्रदीप बेसरा, अजय प्रामाणिक, भाजपा नेता मुचीराम बाउरी, समाजसेवी पूर्ण सिंह, पारगाना कमल कांत मुर्मू, दिवाकर टुडू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Uploaded Image

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close