गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे गम्हरिया स्थित एनटीपीसी से सटे राहरगोड़ा के समीप करोड़ों रुपए की लागत से जे.के.मेमोरियल अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को उक्त अस्पताल का गृह पूजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल के चेयरमैन बादल पाल और डॉ. निर्मल कुमार पाल ने बताया कि क्षेत्र का यह प्रथम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा जहां बर्निंग यूनिट का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अलावा हड्डी रोग के लिए विशेष रूप से विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ एकड़ में निर्मित इस अस्पताल का संपूर्ण विभाग आगामी तीन माह के भीतर प्रारंभ हो जाएगा। फिलहाल सामान्य मरीजों की चिकित्सा जारी रहेगी। इस मौके पर सौरभ पाल, शुभोजित पाल, प्रदीप पाल समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 Comments