Breaking News

जनता दल (यू) पोटका समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार में जुटी, यश राज मुर्मू बने पोटका प्रखंड अध्यक्ष Janata Dal (U) Engaged in Organizational Expansion in Rural Areas, Including Potka; Yash Raj Murmu Appointed Potka Block President

जादूगोड़ा : जनता दल यूनाइटेड के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ग्रामीण क्षेत्रों मसलन पोटका समेत अन्य प्रखंडों में संगठन विस्तार करने में जुट गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार मजबूत बनाया जा सके।इसी क्रम में जदयू की गुरुवार को  हाता चौक स्थित रामगढ़ आश्रम में बैठक हुई जहां पोटका के नए प्रखंड अध्यक्ष यश राज मुर्मू चुने गए। वहीं, डुमरिया का प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति कर्मकार को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राज्य परिषद सदस्य वीर सिंह देवगम ने की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक सरयू राय के नेतृत्व में पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्त्ताओं की फौज तैयार करेगी और आगामी चुनाव में भी शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के   प्रखंड स्तर पर पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह सरदार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर कुलविन्दर सिंह, नीरज सिंह, वीर सिंह देवगम, दिनेश सिंह समेत काफी संख्या में जिला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
Uploaded Image

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close