Breaking News

एनसीआर क्षेत्र के मज़दूरों के समर्थन में इंडस्ट्रियल मज़दूर यूनियन के नेताओं ने किया प्रदर्शन Leaders of the Industrial Workers' Union staged a protest in support of workers in the NCR region.

आदित्यपुर : इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन ने नोएडा और हरियाणा सहित पूरे एनसीआर (एनसीआर) क्षेत्र में अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलित मजदूरों का समर्थन करते हुए उन मजदूरों के दमन के विरुद्ध आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष मंटू मिश्रा ने किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। सूरज ऑटोमोबाइल के समक्ष आहूत इस कार्यक्रम में यूनियन के सदस्यों ने केंद्र व राज्य सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों और पुलिसिया दमन की कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर आंदोलनकारी नेताओं ने बताया कि एनसीआर के कारखानों में मजदूरों से 10 से 12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि वेतन के नाम पर मात्र 11,000 रुपए दिए जाते हैं। उन मज़दूरों को ना तो ओवरटाइम और ना ही बोनस का भुगतान किया जाता है। इसके विरोध में जब मजदूरों ने आवाज उठाई, तो उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारों ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और गिरफ्तारियों के जरिए आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान नेताओं ने गिरफ्तार मजदूरों की अविलंब रिहाई और उनकी मांगों को तुरंत स्वीकार करने की मांग भी की। इस मौके पर अधिवक्ता राजीव सिंह, फागू महतो, गिरीश कुमार सिन्हा, सार्जन महतो, शंकर साहू, वीरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, विजया नंद सिंह, काली दास समेत काफी संख्या में यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।
Uploaded Image

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close