Breaking News

स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मदिन पर भारती विविध कला मंदिर ने दी श्रद्धांजलि Bharti Vividh Kala Mandir paid tribute to the 'Queen of Melody' Lata Mangeshkar on her birthday.

सरायकेला : महान पार्श्व गायिका स्वर सम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सांस्कृतिक संस्था भारती विविध कला मंदिर की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्था के कलाकारों ने सर्वप्रथम लता मंगेशकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात, उनके गाए हुए लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देकर संगीतप्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लता मंगेशकर भारतीय संगीत जगत की ऐसी महान गायिका थीं, जिनकी आवाज और गायकी का जादू भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के संगीतप्रेमियों पर रहा। उनके गीत कई पीढ़ियों के लिए आज भी प्रेरणा और भावनाओं का स्रोत हैं। संस्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लता मंगेशकर के सदाबहार गीत ''जिहाले मस्ती मुकुंद रंजिश,फूल तुम्हे भेजा है खत में, तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन.....” आदि गीतों ने श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों के कई युगल गीतों पर श्रोता झूम उठे। सभी कलाकारों द्वारा एक के बाद एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल को संगीत की यादों से भर दिया।

मौजूद अतिथियों ने कहा कि लता मंगेशकर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके गीत और उनकी संगीत विरासत सदा जीवित रहेगी। इस मौके पर संस्था के कुमार संजय, श्रुति दीक्षित, विजय शर्मा, किशोर प्रसाद, जय मुखी, पूर्णिमा, गौरव जाल, पिंटू स्वर्णकार समेत कई कलाकार उपस्थित थे।
Uploaded Image

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close