Breaking News

अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर वीर कुंवर सिंह मैदान में दुर्गापूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न The *Bhoomi Pujan* (ground-breaking ceremony) for the construction of the Durga Puja pandal at Veer Kunwar Singh Maidan was successfully conducted on the auspicious occasion of Anant Chaturdashi.

आदित्यपुर : आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 7 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आगामी दुर्गापूजा के लिए भव्य पूजा पंडाल निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानचंद जायसवाल एवं सफायर होम्स के डायरेक्टर राजेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए भव्य, आकर्षक एवं विशेष स्वरूप का दुर्गापूजा पंडाल तैयार किया जाएगा। पूजा को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भूमिपूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, लाइसेंसी सह कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं यजमान रामनारायण सिंह सहित संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील सिंह, सरोज कुमार, रहीस कुमार, सूरज यादव, पुजारी संजय जी, गोलू सिंह, दिव्यांशु झा, बंटी, रजत, पंडितजी, विजय, गोविंदा, विजय ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना की तथा मां जगदम्बा से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
Uploaded Image

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close