Breaking News

सोनारी मरीन ड्राइव पर हुई सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडेय की पुत्री समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक Four people, including Minister Deepika Pandey's daughter, died in a road accident on Sonari Marine Drive; the Chief Minister expressed grief.

जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार की अहले सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। यह भीषण सड़क दुर्घटना जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव सड़क पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। बताया गया है कि सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार सफेद कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग नींद से जाग गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। गैस कटर के जरिए कार के अंदर फंसे शवों को निकालकर पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई है। उक्त हादसे में मंत्री की पुत्री तृषा सिंह की मौत की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट की। उन्होंने घटना को बेहद दुःखद और हृदयविदारक बताते हुए मंत्री दीपिका पांडेय और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी और अन्य लोगों की मौत की बेहद दुःखद और हृदयविदारक खबर से उनका मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस वीभत्स घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर मानगो की मेयर सुधा गुप्ता भी एमजीएम अस्पताल पहुंची और शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरा शोक जताया।
Uploaded Image

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close